ED से सेटिंग करवाने के नाम पर 20 लाख की ठगी, आरोपी मुंबई से ... - CG Sandesh

ED से सेटिंग करवाने के नाम पर 20 लाख की ठगी, आरोपी मुंबई से गिरफ्तार, कोर्ट लेकर पहुंची ईडी

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई से एक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने ईडी की कार्रवाई को प्रभावित करने और एजेंसी के ज्‍वाइंट डायरेक्टर समेत कई अधिकारियों से सीधा संपर्क बताकर मामला खत्म करा देने का झांसा देकर कोयला घोटाला मामले में जेल में बंद एक आरोपी के परिजन से कथित रूप से 20 लाख ठग लिए। ईडी इस आरोपी को कोर्ट लेकर पहुंची है, अदालत में पेश कर रिमांड मांगेगी।



ईडी ने मुंबई से राजेश चौधरी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। राकेश चौधरी के बारे में मिली जानकारी के अनुसार कोयला घोटाला और वसूली मामले में जिसमें सूर्यकांत तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल, निलंबित आईएएस समीर बिश्नोई और सौम्या चौरसिया समेत तीन अन्य केंद्रीय जेल में बंद हैं। उसी मामले में आरोप है कि मुंबई निवासी राजेश चौधरी ने जेल में बंद इन आरोपितों में से एक के रिश्तेदारों से यह बात कहकर बीस लाख ले लिए कि उसके ईडी में गहरे संपर्क हैं और ज्‍वाइंट डायरेक्टर समेत ईडी के कई अधिकारियों को बोलकर पूरे केस में राहत दिला देगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें