महासमुंद : अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट करने वाले के विरुद्ध मामला दर्ज
महासमुंद पुलिस ने अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट करने वाले के विरुद्ध मामला दर्ज किया है.
चन्द्रभूषण ढीमर उम्र 22 वर्ष ने पुलिस को बताया कि वह सितलापारा महासमुन्द का स्थायी निवासी है, जहाँ 3 अक्टूबर को वह अपने दादी दादा के साथ घर में था जिसके दादा आंगन में बैठकर नवरात्री पूजा की तैयारी कर रहे थे, उसी समय उसकी पड़ोसी चन्द्रिका देवांगन पिता खोलबाहरा देवांगन आयु 61 वर्ष ने शराब की खाली बोतल (कांच) चन्द्रभूषण के दादा को फेंककर मारा जो उनके सिर के पिछले हिस्से में जा लगी.
चन्द्रभूषण ने बताया कि उसने चन्द्रिका देवांगन को बोलत में फेंककर मारकर भागते हुए देखा और पूछा, क्यों दादा को बोतल में फेंककर मारे हो, तो प्रार्थी के घर अन्दर घुसकर प्रार्थी के दादा को मां बहन की गंदी-गंदी गाली देकर आज तेरे को खत्म कर दूंगा कहकर धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने पर उतारू होने लगे, मामले का बीच बचाव करने के लिए प्रार्थी व उसकी दादी छुड़ा रहे थे तभी वह झटकार कर घर से भाग गया और भागते-भागते कहा कि तुम लोगों को मैं देख लूंगा.
शिकायत जांच पर पुलिस ने मामले में आरोपियों के विरूद्ध 294,506 भादवि का अपराध घटित करना पाया जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.