कोयला खदान में जहरीली गैस का रिसाव, 4 लोगों की गई जान
शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कोयला खदान में जहरीली गैस से 4 लड़कों की मौत हो गई। सभी शव को बाहर निकाला गया है। वहीं 1 युवक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों के नाम राज महतो, हजारी कोल, राहुल कोल, और कपिल विश्वकर्मा है।
जानकारी के मुताबिक ये पांचों लड़के खदान में कोयला चुराने गए थे। जहां खदान के अंदर ही मिथेन गैस के रिसाव से 4 युवकों की मौत हो गई वहीं एक घायल बताया जा रहा है। मिली रिपोर्ट के अनुसार यह खदान धनपुरी ओसियम खदान 2018 से बंद है। ये युवक सुरंग बनाकर कोयल चुराने के लिए अंदर गए थे।
मृतकों के शवों को बाहर निकाला गया है। उनके परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। बता दें कि शहडोल की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी गैस रिसाव से कई लोगों की मौत हो चुकी है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें