तुमगांव : सड़क दुर्घटना में दो को लगी चोट, मामला दर्ज - CG Sandesh

तुमगांव : सड़क दुर्घटना में दो को लगी चोट, मामला दर्ज

तुमगांव थाना अंतर्गत सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों को चोट आने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

पुलिस ने बताया कि 23 जनवरी को दिलीप बंजारे अपने भतीजा शंकर बंजारे, भाई हीरासिंह व दामाद गैतराम निराला के साथ ग्राम तेलासी रिश्तेदारी में गया था, जहाँ से वापस आते समय दिलीप अपने भतीजा शंकर के साथ एक मोटरसायकल में तथा दुसरे में दिलीप का दामाद गैतराम और हीरासिंह पीछे बैठा था. तभी सिरपुर के आगे फुसेराडीह से करीबन 1 किमी. पूर्व सामने से आ रही मोटरसायकल क्रमांक CG04 MY 4983 का चालक तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर दिलीप के दामाद को एक्सीडेंट कर दिया.

दिलीप के कुछ दूर आगे चले जाने के बाद जब उसका दामाद का मोटरसायकल नहीं आते दिखा तो वह वापस आया जहाँ उसके दामाद व भाई को अस्पताल वाले वाहन से पटेवा लेकर चले गये थे, तथा उसका मोटरसायकल क्रमांक CG 06 GW 4362 तथा मो.सायकल क्रमांक CG 04 MY 4983 दोनों क्षतिग्रस्त हालत में पड़ा था.

दिलीप ने बताया कि मोटरसायकल क्रं. CG 04 MY 4983 के चालक द्वारा तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाकर ठोकर मारने से उसके भाई एवं दामाद को काफी चोट लगा है, जिसका अस्पताल पटेवा में ईलाज जारी है, मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें