पिथौरा : स्कूल भवन ना होने से पंचायत भवन में संचालित हो रही कक्षाएं
महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम कटंगतराई में प्राथमिक स्कूल भवन ना होने के कारण छात्रों की क्लास ग्राम पंचायत भवन में लगायी जा रही है. एक ही शिक्षक सभी कक्षाओं को पढ़ा रहे हैं.
बताया गया की वहां पहले जो प्राथमिक शाला भवन था वह जर्जर हो चूका था, जिससे कभी भी अप्रिय घटना घट सकती थी इसलिए उसे तोड़ दिया गया. अभी कक्षाएं ग्राम पंचायत भवन में संचालित की जा रही है. मौजूदा समय मे बच्चो को शिक्षा प्राप्त करने के लिए घोर संघर्ष करना पड़ रहा है.
बताया गया की इस सम्बन्ध में शिक्षा विभाग से कई बार शिकायत भी की जा चुकी है, पंचायत प्रस्ताव भी दिया जा चुका है लेकिन विभाग आँखे मूंदे हुई है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें