नदी किनारे एक ही परिवार के 7 लोगों के शव मिले - CG Sandesh

नदी किनारे एक ही परिवार के 7 लोगों के शव मिले

महाराष्ट्र के पुणे जिले में नदी के किनारे तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के सात सदस्यों के शव मिले हैं. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने प्रारंभिक सूचना का हवाला देते हुए कहा कि मरने वालों में एक बुजुर्ग दंपति, उनकी बेटी और दामाद व तीन पोते-पोतियां शामिल हैं. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

बता दें कि पुणे शहर से करीब 45 किमी दूर दौंड तहसील के यवत गांव के बाहरी इलाके में भीमा नदी पर परगांव पुल के पास सोमवार को चार और मंगलवार को तीन शव मिले. पुलिस अधिकारी ने कहा कि सभी सात शव एक ही परिवार के हैं. इनमें एक दंपति, उनकी बेटी और दामाद और उनके तीन बच्चे शामिल हैं.

पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा कि शव भीमा नदी में एक दूसरे से 200 से 300 मीटर की दूरी पर पाए गए. उन्होंने कहा कि शव बाहर निकाल लिए गए हैं. मौत के कारणों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है. पुलिस आत्महत्या सहित सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें