स्पाइसजेट के फ्लाइट में एयर होस्टेस के साथ बदसलूकी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली से हैदराबाद जा रहे स्पाइसजेट के विमान में एयर होस्टेस के साथ बदसलूकी करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्पाइसजेट के सुरक्षा अधिकारी की शिकायत के बाद दिल्ली-हैदराबाद स्पाइसजेट फ्लाइट के आरोपी यात्री अबसार आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने फ्लाइट में सवार एक महिला चालक दल के सदस्य के साथ दुर्व्यवहार किया था।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को स्पाइसजेट की एसजी-8133 दिल्ली-हैदराबाद उड़ान में एक यात्री ने केबिन क्रू को परेशान किया। स्पाइसजेट के अनुसार, 23 जनवरी 2023 को स्पाइसजेट के वेट-लीज्ड कोरेंडन विमान को दिल्ली से हैदराबाद के निर्धारित किया गया था। दिल्ली में बोर्डिंग के दौरान, एक यात्री ने एयर होस्टेस के साथ बुरा व्यवहार किया। जिसके बाद उन दोनों को विमान से नीचे उतार दिया गया था।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें