शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की किया दुष्कर्म,  आरोपी गिरफ्... - CG Sandesh

शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बालोद। गुंडरदेही थाना क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. आरोपी युवक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया. प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार गुंडरदेही थाना क्षेत्र के एक नाबालिग युवती के परिजनों ने अपनी पुत्री की गुमशुदगी की शिकायत गुंडरदेही थाने में की.

 पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना जारी की, जिसके बाद पता तलाश की गई तो पता चला कि आरोपी मेघराज साहू ने नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध 366, 376(2) पास्को एक्ट धाराओं के तहत मामला दर्ज किया एवं 24 घंटे में ही टीम तैयार कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा. आरोपी को गिरफ्तार करने में गुंडरदेही थाना प्रभारी राकेश ठाकुर,लता तिवारी, दमन वर्मा आदि का विशेष योगदान रहा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें