हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला की मौत - CG Sandesh

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला की मौत

भिलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में हाई टेंशन तार के चपेट में आने में एक महिला की मौत हो गई. इस हादसे में दो अन्य महिलाएं घायल हुई है, जिनका निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.





मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा भिलाई-3 में उमदा रोड में उत्तर वसुंधरा नगर निवासी कोमल जैन के घर पर करीब 11.30 बजे उम्दा रोड स्थित घर में उस वक्त हुआ जब महिलाएं साफ-सफाई कर रही थी. तभी गैलरी से स्टील की पाइप ऊपर मंजिल पहुंचाने के दौरान पाइप हाईटेंशन तार के संपर्क आ गया, जिसमें गंभीर रूप से झुलसी कुमुद जैन पति कोमल जैन (48 वर्ष) की उपचार दौरान मौत हो गई.

वहीं कामिनी रामपुरिया पति दिनेश रामपुरिया (45 साल) व दिशा रामपुरिया पिता दिनेश रामपुरिया (23 वर्ष) घायल हो गईं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें