शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय भानपुरी मे वार्षिकोत्सव का ... - CG Sandesh

शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय भानपुरी मे वार्षिकोत्सव का हुआ शुभारंभ

बस्तर ब्लॉक अंतर्गत शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय भानपुरी मे सोमवार को खेलकूद के साथ वार्षिकोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम 23 जनवरी से शुरू होकर 25 जनवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन होगा। वार्षिकोत्सव में बालक बालिकाओं को मिलाकर सत्यम, शिवम, सुंदरम, एवं मधुरम चार सदन मे बांटा गया है।

खेलकूद मे बालक - बालिकाओ मे सीनियर एवं जूनियर वर्ग खो - खो, कबड्डी,संकली वॉलीबाल घंटी दौड़,जलेबी दौड़, 100 200 दौड़ आदि खेल एवं रंगोली, चित्रकला, तात्कालिक भाषण, प्रश्नमंच आदि प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन प्रतिवर्ष धूमधाम से होता है लेकिन कोरोना महामारी के वजह से आयोजित नहीं हो रहा था लेकिन इस वर्ष बड़े ही धूमधाम से आयोजित हो रहा है।

वार्षिकोत्सव शुभारंभ कार्यक्रम में व्याख्याता एस.सी.बघेल,सोमेश दास,टी.एस. ठाकुर,सुरेश विश्वास,भूपेंद्र साहू, भगवती सोनवानी,ए.तिर्की,रिंकी सोलंकी,सरिता ठाकुर ,काजल पांडे, रश्मि पाठक, लक्ष्मी साहू समस्त स्टॉप एवं छात्र - छात्राएं उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें