बड़ा हादसा : मंदिर में समारोह के दौरान गिरी क्रेन, चार की मौ... - CG Sandesh

बड़ा हादसा : मंदिर में समारोह के दौरान गिरी क्रेन, चार की मौत और नौ घायल

तमिलनाडु। अराकोणम के कीलवीथी में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक मंदिर में समारोह के दौरान क्रेन गिरने से इसकी चपेट में आकर चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, नौ लोग घायल हुए हैं। पुलिस का कहना है कि मंदिर के पास क्रेन के इस्तेमाल की कोई इजाजत नहीं ली गई थी। क्रेन चालक को हिरासत में ले कर पूछताछ की जा रही है।


अराक्कोणम के नेमेली स्थित केझावीथी में द्रोपदियाम्मन और मंडियाम्मन मंदिरों में मनाया जा रहा ‘मायिलेरुम थिरुविझा कार्यक्रम’ फसल उत्सव (पोंगल) के बाद आयोजित होने वाला एक वार्षिक अनुष्ठान है। इस दौरान श्रद्धालुओं को मंदिर के चारों ओर चक्कर लगवाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा था। क्रेन अचानक गिर गई और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायल हुए सात लोगों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। उनमें से एक व्यक्ति ने सोमवार को सुबह दम तोड़ दिया। हादसे में एस. भूपालन (40), बी. जोतिबाबू (17), के. मुथुकुमार (39) और चिन्नासामी (60) की मौत हो गई।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें