लगातार दो ब्लास्ट से दहला शहर, 5 घायल; सुरक्षाबलों ने पूरे इ... - CG Sandesh

लगातार दो ब्लास्ट से दहला शहर, 5 घायल; सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरा

जम्मू कश्मीर। नरवाल इलाके में बम विस्फोट होने की खबर सामने आई है जिसमें पांच से अधिक लोगों के घायल होने की भी सूचना है। नरवाल के ट्रांसपोर्ट नगर के यार्ड नंबर-7 में 2 धमाके हुए हैं जिसमें अभी तक 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। वहीं घटना वाली जगह पर जम्मू के ADGP मुकेश सिंह पर पहुंचे। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।


स्थानीय लोगों के मुताबिक नरवाल इलाके के ट्रांसपोर्ट नगर के यार्ड नंबर सात और नौ पर धमाके हुए। पुलिस मौके पर खड़े सभी वाहनों को वहां से हटवा रही है। बताया जा रहा है इलाके में कई जगहों पर बड़ी मात्रा में कबाड़ एकत्र किया गया है। इसके बीच में ही धमाके हुए हैं जिसकी चपेट में आने के कारण ही लोग जख्मी हुए हैं। एडीजी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। धमाके के बाद पूरे इलाके में जांच जारी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें