ACCIDENT : ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत
कोरिया। जिले के शिवपुर चरचा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है। स्कूटी सवार 3 लोगों को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौत हो गई। मामला शुक्रवार देर रात का है।
जानकारी के अनुसार, शिवपुर चरचा से बैकुंठपुर की ओर आ रहे स्कूटी सवार को सरर्डी चौक में ट्रक ने कुचल दिया। जिससे स्कूटी सवार तीनों लोगों की मौके ही मौत हो गई। मामला रात के लगभग 11.30 बजे की बताई जा रही है। मृतक बैकुंठपुर के हररापारा व रायगढ़ के निवासी थे।लोगों द्वारा घटना की सूचना शिवपुर चरचा थाने को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लिया। पुलिस द्वारा मृत युवकों का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम करने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जिसके बाद मृत युवकों का शव परिजनों को सौंप जायेगा।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें