छत्तीसगढ़ : SI भर्ती की प्रारंभिक लिखित परीक्षा के लिए प्रवे... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : SI भर्ती की प्रारंभिक लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी

छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा एसआई भर्ती की प्रारंभिक लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है. अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा का आयोजन 29 जनवरी को सुबह 10:00 बजे से 12:15 बजे तक किया जाएगा। व्यापम की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करते समय प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। यदि प्रवेश पत्र में फोटो नहीं आता है तो अभ्यर्थी अपने साथ दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लेकर परीक्षा केंद्र जाएं। यदि किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के संबंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाइन नंबर 0772972780 एवं मोबाइल नंबर 8269801982 पर संपर्क कर सकते हैं।

यहां से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र -https://cgvyapam.cgstate.gov.in/slcm-web-2020/vyapam/login

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें