इस दिन नहीं मिलेगा एक बूंद भी दारू…शराब दुकानों को बंद करने ... - CG Sandesh

इस दिन नहीं मिलेगा एक बूंद भी दारू…शराब दुकानों को बंद करने का आदेश

बेमेतरा : कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने एक आदेश जारी कर बेमेतरा जिले में 26 जनवरी 2023 दिन गुरूवार को गणतंत्र दिवस एवं 30 जनवरी 2023 सोमवार को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किए है। जारी आदेश में कहा गया है कि शुष्क दिवस के अवसर पर जिले में स्थित समस्त देशी/विदेशी मदिरा एफ. एल.-1(घघ), सी.एस.-2 (घघ), सी.एस.-2 (घघ-कम्पोजिट) एवं मद्य भण्डारण भाण्डागार बंद रहेगा।


वहीं, बस्तर कलेक्टर चंदन कुमार द्वारा एक आदेश जारी कर 26 जनवरी ’’गणतंत्र दिवस’’ और 30 जनवरी ’’महात्मा गांधी निर्वाण दिवस’’ को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। 26 जनवरी 2023 ’’गणतंत्र दिवस’’ और 30 जनवरी 2023 को ’’महात्मा गांधी निर्वाण दिवस’’ के अवसर पर बस्तर जिले में स्थित सभी प्रकार की मदिरा दुकानें एवं लायसेंस अर्थात देशी मदिरा सी.एस.2 (घघ), विदेशी मदिरा एफ.एल.1 (घघ), एफ.एल. 3 (होटल बार), एफ.एल. 7 (सैनिक कैंटिन) एवं मद्य भण्डारण भण्डागार जगदलपुर को 25 और 29 जनवरी 2023 को समयावधि पश्चात् बंद करने एवं 26 और 30 जनवरी 2023 को पूर्णतः बंद रखे जाने के लिए आदेशित किया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें