अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे…
सक्ति : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मुखबीर सूचना पर शराब रेड कार्यवाही हेतु ग्राम नगझर रोड में नाकाबंदी कर आरोपी नरेन्द्र जायसवाल पिता महतम जायसवाल उम्र 45 वर्ष साकिन कुसुमझर थाना डमरा को 09 लीटर हाथ भट्ठी से बनी कच्ची महुआ शराब जुमला कीमत 900 रु. को पैदल जाते पकड़ा गया।
आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने व आरोपी के द्वारा अपराध घटित करना पाये जाने से दिनांक 20.01.2023 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक ललित चन्द्रा के मार्गदर्शन में सउनि जन्मेजय वर्मा आरक्षक शत्रुघन जांगड़े, विरेन्द्र साण्डिल्य का सराहनीय योगदान रहा।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें