बीएससी की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इस वजह से थी ड... - CG Sandesh

बीएससी की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इस वजह से थी डिप्रेशन में

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी लाश उसके घर के कमरे में फंदे से लटकी मिली। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस का कहना है कि युवती ने डिप्रेशन में आकर खुदकुशी की है।

पुरानी भिलाई थाना पुलिस को गुरुवार को सूचना मिली की विश्वबैंक कॉलोनी में 22 वर्षीय कॉलेज छात्रा पूजा बघेल ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और युवती के शव को नीचे उतरवाया। तब तक युवती की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


पुलिस को पूछताछ में पता चला कि युवती के पिता की मौत हो चुकी है। वह अपनी मां के साथ रहती है। छात्रा पढ़ने में भी काफी अच्छी थी। पिता की मौत के बाद से वह डिप्रेशन में चली गई थी। इसके बाद वह ठीक हो गई थी, लेकिन कुछ दिनों से वह काफी गुमसुम रहती थी। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान उन्हें युवती के कमरे से एक डायरी मिली है। डायरी में अजीब सी हैंडराइटिंग में कुछ लिखा है। डायरी में क्या लिखा है ये पूरा समझ नहीं आ रहा है। इसलिए किसी एक्सपर्ट से उसे पढ़वाया जाएगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें