ट्रेलर ने बाइक सवार 4 युवकों को मारी ठोकर, 3 की मौत, 1 घायल - CG Sandesh

ट्रेलर ने बाइक सवार 4 युवकों को मारी ठोकर, 3 की मौत, 1 घायल

रायगढ़। खरसिया नेशनल हाइवे में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया यहां वेदांता कम्पनी से निकली ट्रेलर ने बाइक सवार 4 युवकों जबरदस्त ठोकर मार दी।हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. चौथा युवक घायल है। जिसका रायगढ़ मेकाहारा में इलाज चल रहा है।मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

बता दें कि, क्षेत्रीय विधायक और मंत्री उमेश पटेल अपने दौरा कार्यक्रम से वापस नंदेली लौट रहे थे। तभी उन्हें हादसे की खबर मिली तो वे तत्काल घटनास्थल पहुंचे और रक्त रंजित हालत में चारों युवकों को चपले अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे के बाद से बाद गांव परसखोल, गोढ़ी और मुड़पार तथा आसपास गांव के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।



ग्रामीणों के चक्का जाम कर देने से यातायात पूरी तरह ठप्प

मृतकों की पहचान मुड़पार निवासी यशवंत पटेल आत्मज रोहित (30 वर्ष), सक्ती जिले का ग्राम गोढ़ी निवासी हरीश पटेल पिता तिलक राम (35 वर्ष) और खरसिया के परसखोल में रहने वाले राकेश पटेल वल्द भीखम (42 वर्ष) के रूप में हुई। ग्रामीणों के चक्का जाम कर देने से यातायात पूरी तरह ठप्प हो चुका है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें