BJP ज्वॉइन करने के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान
राजनांदगांव : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान समाने आया है, टीएस सिंहदेव ने कहा है कि मैं कभी बीजेपी में नहीं जाउंगा। उन्होंने आगे कहा कि शेष राजनीति क्या रास्ता लेगी, भविष्य की बात है।
बता दें कि भाजपा में जाने के सवाल में स्वास्थ्य मंत्री ने साफ किया है, इसके पहले भी इस तरह ही अटकलें लगती रहीं हैं कि टीएस सिंहदेव कांग्रेस से नाराज है वे अगले विधानसभा चुनाव तक भाजपा में जा सकते हैं। इसपर उन्होंने साफ ना कह दी है।
इसके साथ ही आज राजनांदगांव में जूडा की हड़ताल पर बोलते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मांगे रखना सही है लेकिन हड़ताल उचित नहीं। उन्हेांने कहा कि हड़ताल से जरुरतमंद प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि स्ट्राइक से बात सुनी जाएगी मैं यह तर्क नहीं मानता। बता दें कि जूडा ने 19 जनवरी से हड़ताल पर जाने की घोषणा की है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें