तीन लोगों की जान लेने वाला तेंदुआ पकड़ाया, मुर्गा खाने पिंजर... - CG Sandesh

तीन लोगों की जान लेने वाला तेंदुआ पकड़ाया, मुर्गा खाने पिंजरे में घुसा और फंसा

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। जिले में आतंक मचाने वाले आदमखोर तेंदुए को आखिरकार पकड़ लिया गया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए भरतपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम नौड़िया में मुर्गा बांधकर पिंजरे के अंदर रखा गया था। मुर्गे के लालच में मंगलवार रात तेंदुआ पिंजरे में घुसा और फंस गया। तेंदुए के पिंजरे में फंसते ही वन विभाग और लोगों ने राहत की सांस ली।

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में एक महीने में तेंदुए ने चार लोगों पर हमला किया था। तेंदुए ने जनकपुर क्षेत्र में खेत में काम कर रहे शख्स पर हमला कर उसकी जान ले ली थी। लगातार तेंदुए के हमले के कारण लोग दहशत में थे। क्षेत्र के विधायक गुलाब कमरो ने वन मंत्री को पत्र लिखकर इलाके में लगातार हो रहे तेंदुए के हमले से निजात दिलाने की बात कही थी। उन्होंने लिखा है कि तेंदुए आदमखोर हो चुका है उसे जल्द पकड़ने की व्यवस्था की जाए।



तेंदुआ वन विभाग के लिए भी सिरदर्द बना हुआ था। वन विभाग ने तेंदुए के मूवमेंट पर नजर बनाकर रखी थी। वन विभाग ने तेंदुए को फंसाने के लिए ग्राम नौड़िया में मुर्गा बांधकर पिंजरे में रखा, ताकि उसे खाने के लिए तेंदुआ आए और फंस जाए। वन विभाग की ये कोशिश कामयाब रही। मंगलवार 17 जनवरी को तेंदुआ एक बार फिर शिकार करने के लिए गांव में घुसा और मुर्गे को देखकर उसे खाने के लिए आगे बढ़ा। जैसे ही वो पिंजरे में घुसा, उसमें फंस गया। 38 दिनों के बाद तेंदुआ पकड़ा गया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें