फिर मिले चिकनपाॅक्स के 14 नए मरीज स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्... - CG Sandesh

फिर मिले चिकनपाॅक्स के 14 नए मरीज स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि

बालोद। गुरूर ब्लॉक के ग्राम चंदनबिरही में चिकनपाॅक्स का प्रकोप जारी है। कल 14 नए मरीज मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। इसके पहले सोमवार को 9 मरीज मिले थे। इस लिहाज से दो दिन में ही 23 मरीज मिल चुके हैं। वहीं चार दिन बाद सोमवार से प्राइमरी व मीडिल स्कूल में विद्यार्थियों की पढ़ाई शुरू हो गई है। लेकिन बच्चों की उपस्थिति कम है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ओवरऑल मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 72 पहुंच गया है। विभागीय टीम शिविर का आयोजन कर स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है। विभाग का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। खतरे वाली कोई बात नहीं है। इलाज किया जा रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें