16 स्कूली बच्चों की आयरन और फोलिक एसिड की गोली खाने से बिगड़... - CG Sandesh

16 स्कूली बच्चों की आयरन और फोलिक एसिड की गोली खाने से बिगड़ी तबीयत... मचा हड़कंप

कोटा। स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आज प्राथमिक शाला के पहली से पांचवी तक के करीब 75 बच्चों को आयरन और फोलिक एसिड की दवा खिलाई गई थी। दवा खिलाने के 15 से 20 मिनट बाद अचानक 16 बच्चे सर और पेट दर्द की शिकायत करने लगे। इसके बाद तुरंत 112 की मदद से पीड़ित बच्चों को रतनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

अब सवाल ये की इस दवा से बच्चों को परेशानी क्यों हुई? क्या दवाएं एक्सपायरी डेट की थी या फिर दवा नकली या मिलावटी थी? इसकी जांच जरूरी है, क्योंकि इस तरह के मामले सामने आने से स्कूलों में जारी स्वास्थ्य गतिविधियों पर प्रतिकूल असर पड़ता है। ग्रामीण दवा की खुराक लेने से लेकर टीका लेने से भी परहेज करने लगते हैं, इसलिए इस मामले की जांच जरूरी है। चिकित्सक के अनुसार फिलहाल सभी बच्चे सामान्य और खतरे से बाहर है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें