बड़ी खबर : जूतों की माला पहनकर कार्यालय पहुंचा जनपद पंचायत अध... - CG Sandesh

बड़ी खबर : जूतों की माला पहनकर कार्यालय पहुंचा जनपद पंचायत अध्यक्ष, जानिए क्या है पूरा मामला

सूरजपुर। सूरजपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष के द्वारा स्वयं से जूते-चप्पल का माला बनाकर पहनने का अनोखा मामला सामने आया है। जिसमें सूरजपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष जगलाल देहाती ने प्रशासन पर अपनी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जूते चप्पल की माला पहन कर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं जूते चप्पल का माला पहने जनपद पंचायत अध्यक्ष फेसबुक पर लाइव भी आए। जनपद अध्यक्ष के अनुसार आज सूरजपुर जिला मुख्यालय में यातायात विभाग के द्वारा 33 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा था, लेकिन निमंत्रण कार्ड में जनपद अध्यक्ष का नाम नहीं था। बावजूद इसके वह इस आयोजन में गए थे, लेकिन उन्हें वहां ना तो मंच पर स्थान दिया गया और ना ही उन्हें सम्मानित किया गया। जिससे नाराज होकर वह सोशल मीडिया में लाइव आकर सरकार को संदेश देने की बात कहते हुए जूते चप्पल का माला पहन कर विरोध प्रदर्शन किया।


आपको बता दें, जगलाल देहाती कांग्रेस पार्टी के ही कार्यकर्ता हैं और कांग्रेस के समर्थन से युवा जनपद अध्यक्ष बने हैं। सोशल मीडिया में लाइव के दौरान उन्होंने जिले के कांग्रेस पदाधिकारी, जिले के दोनों विधायक सरगुजा प्राधिकरण के अध्यक्ष और संसदीय सचिव मंत्री सहित राज्य सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। जनपद अध्यक्ष अब अपने इस विरोध को लेकर विधानसभा और मंत्रालय के सामने भी जूते की माला पहन कर विरोध प्रदर्शन की बात कह रहे हैं। वही इस पूरी घटना को लेकर कांग्रेस का कोई भी पदाधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है, अब देखना दिलचस्प होगा कि जनपद पंचायत की इस हरकत पर कांग्रेस पार्टी का अगला कदम क्या होता है ??

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें