मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह का 20 जनवरी को आयोजन, 157 जोड... - CG Sandesh

मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह का 20 जनवरी को आयोजन, 157 जोड़े एक साथ लेंगे फेरे

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही :  छत्तीसगढ़ विधान सभा के अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत की गरिमामय उपस्थिति में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कन्या विवाह  समारोह का आयोजन 20 जनवरी को आयुष कॉलेज मरवाही में किया जा रहा है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है।

जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अतुल परिहार ने बताया कि जिले के तीनों बाल विकास परीयोजनाओं से पर्यवेक्षकों-कार्यकर्ताओं के माध्यम से विवाह हेतु 157 हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त हुए है। प्राप्त आवेदनों का जिला स्तरीय समिति द्वारा परीक्षण करने के बाद हितग्राहियों की सूची संबंधित जनपद कार्यालयों एवं बाल विकास परियोजना कार्यालयों में चस्पा की गई है। इस संबंध में किसी व्यक्ति को आपत्ति हो तो, वे 19 जनवरी शाम 5 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पात्र हितग्राहियों के पंजीयन का कार्य 20 जनवरी को सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा। इस योजना के तहत 14 हजार रुपए की उपहार सामग्री विवाह स्थल पर दी जाऐगी। हितग्राहियों के लिए परिधान और परिजनों के लिए भोजन व्यवस्था विवाह स्थल पर रहेगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें