सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, लश्कर के 2 आतंकी ढेर - CG Sandesh

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, लश्कर के 2 आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर। बडगाम में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें सुरक्षाबलों ने दो दहशतगर्दों को ढेर कर दिया है। यह एनकाउंटर बडगाम एसएसपी ऑफिस के पास हुआ। यहां सुरक्षाबलों को दो आतंकियों के होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद ऑपरेशन शुरू किया गया।


बडगाम शहर में जिला अदालत परिसर के पास सुरक्षाबलों और पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में आतंकवादियों की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद मोबाइल वाहन जांच चौकी स्थापित की। एक कैब को जांच के लिए रुकने का इशारा किया गया, लेकिन अंदर मौजूद आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चला दीं, जिसका तुरंत जवाब दिया गया। सुरक्षबलों ने दोनों आतंकवादियों को मार गिराया है। मारे गए दोनों आतंकवादियों की पहचान पुलवामा के अरबाज मीर और शाहिद शेख के रूप में हुई है, जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर से जुड़े थे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें