दुकान में भीषण आग से सवा करोड़ का नुकसान, शॉर्ट सर्किट से आग... - CG Sandesh

दुकान में भीषण आग से सवा करोड़ का नुकसान, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

बलौदाबाजार। जिले के अमेरा स्थित शुभम ट्रेडर्स में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। आग ने दुकान में रखे सामान को जला कर राख कर दिया। बताया जा रहा है कि आग से लगभग सवा करोड़ को नुकसान हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, अमेरा निवासी देवनाथ साहू का रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर पलारी ब्लॉक के ग्राम अमेरा में शुभम ट्रेडर्स हैं। वह सोमवार शाम को 7.45 बजे अपनी दुकान बंद करके घर चले गए। उनका घर उसी परिसर में दुकान के पीछे है। कुछ ही देर बाद उन्हें आसपास के लोगों का फोन आया कि उनकी दुकान में आग लग गई है। वे तुरंत वापस लौटे। शटर बंद होने के कारण आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। लोगों की मदद से उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की, उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी।


जिसके बाद मौके पर तत्काल दमकल की 4 गाड़ियां पहुंची। करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की लपटें दुकान की छत और बालकनी तक भी पहुंच गई। दुकान के मालिक देवनाथ साहू ने बताया कि वे घटना से 10 मिनट पहले ही घर पहुंचे थे कि उन्हें आग लगने की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जो दुकान के काउंटर से शुरू हुई। उनकी दुकान दो मंजिला है। आग बालकनी तक पहुंची, वहां ऑयल का कंटेनर रखा हुआ था, उसमें आग लगने के कारण पूरे दुकान का सामान ही धू-धूकर जलने लगा। शॉप में रखा हुआ ऑयल केबल, वायर, सबमर्सिबल पंप, टुल्लू पंप, बोरवेल मशीन, पाइप, स्पेयर पार्ट्स, ऑयल और सर्विस वायर पूरी तरह से जलकर खाक हो गए हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें