सरायपाली : माँ के आँचल से दूर जा गिरा बच्चा, 2 के आंख में आई... - CG Sandesh

सरायपाली : माँ के आँचल से दूर जा गिरा बच्चा, 2 के आंख में आई गम्भीर चोट रायपुर रिफर.

आज सरायपाली से भंवरपुर पहुंच मार्ग के मध्य ग्राम पंचायत कनकेबा और उमारिया मार्ग पर पुल के पास 2 परिवारों को दुर्घटानो का शिकार होना पड़ा. महासमुंद कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के सचिव बसंत पटेल से मिली जानकारी के अनुसार आज उमरिया निवासी जयलाल पटेल और भंवरपुर के मोहन पटेल के दामाद की मोटरसाइकिल आपस में टकरा जाने से दोनों की आंख में गंभीर चोट आई है. जिनको रायपुर रिफर कर दिया गया है.

बताया गया कि जब टक्कर हुआ तो मोटरसाइकिल में बैठी महिला के आंचल से उसका बेटा छिटककर दूर जा गिरा. जिसमे महिला के मुंह में चोट आई और बच्चे को किसी भी प्रकार की हानि नहीं हुई.

लेकिन हाल ही में बसना से जगदीशपुर मार्ग में दुर्घटना देखने को मिले था. जिसमें एक मां के आंचल से साड़ी पहिया में फंस जाने के कारण एक दूध मुहे बच्चे की जिंदगी चली गई थी.

बसंत पटेल ने बताया कि सरायपाली से भंवरपुर मार्ग में डामरीकरण के आजू-बाजू लगभग 1 से 2 फीट गड्ढे पड़े हुए हैं. जिनको मुरूम और गिट्टी से नहीं पाटा जा रहा है कारणवश बरसात आते ही चक्का फिसलने लगता है और दुर्घटना की संभावनाये बढ़ जाती है

ऊपर से यह सड़क कम चौड़ीकरण वाला है. जब कोई फोर व्हीलर ट्रक किया ट्रेलर आ जाए तब मजबूरन दुपहिया वाहन को निचे उतारना पड़ता है. मुरूम और गिट्टी आजू-बाजू नहीं डालने के कारण मिट्टियों ने अपना जगह बना लिया है. और फिसलने का डर हमेशा बना रहता है. आज हुए दुर्घटना का कारण इसी को माना जा रहा है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें