सरायपाली : रक्तदान सेवा समिति पर लगाये जा रहे आरोपों की थाने में दी गई शिकायत
बीते दिनों सरायपाली के पार्षद हरदीप सिंह रैना द्वारा रक्तदान सेवा समिति पर लगाये जा रहे आरोपों की शिकायत पीड़िता द्वारा थाने में दे दी गई है. इससे पहले हरदीप सिंह रैना सोशल मिडिया पर कई बार रक्तदान सेवा समिति के खिलाफ आरोपों को लिखते आये है. लेकिन रक्तदान सेवा समिति के सदस्यों ने जब भी पुलिस से शिकायत करने को कहा तो तब भी वो सिर्फ इस पर आरोप ही लगाते आ रहे थे.
जिसके बाद 21 जून 2018 को रक्तदान सेवा समिति के अध्यक्ष मुस्तफिज़ आलम ने आरोपों को निराधार बताते हुए इसकी शिकायत सरायपाली थाने में दी थी. मुस्तफिज़ आलम द्वारा शिकायत देने के बाद हरदीप सिंह रैना ने आरोपों का प्रमाण देने की बात कही थी.
जिसे लेकर दिनांक 26 जून 2018 को पीड़िता द्वारा हरदीप सिंह रैना के साथ सरायपाली थाने में जाकर लिखित में शिकायत दी. जिसमे पीड़िता ने बताया है कि रक्तदान सेवा समिति के सदस्यों द्वारा उसे आर्थिक, मानसिक, गाली गलौच और ब्लैकमेल किया जा रहा है.
दिए गए शिकायत में लिखा गया है कि गोलू पटेल द्वारा रक्तदान सेवा समिति में एक बुजुर्ग के नाम पर इलाज के बहाने उससे पैतीस हजार रुपये मांगे थे. जिसमे से 20000 उसने उसी वक्त दे दिए थे. जिसे 2 दिन के अंदर लौटने की बात कही गई थी. बाद में जब पीड़िता ने पैसे मांगने की बात कहती तो उससे क्राइम ब्रांच वाला बनकर अश्लील गाली गलौच कर धमकी दी जाती थी.
पीड़िता ने बताया कि उसे परेशान कर वो उसके घर तक आ जाते थे जिसमे मुस्तफिज़ आलम ड्राइवर और गोलू पटेल CBI आफिसर बनकर आते थे. शिकायत पत्र में गाली गलौच और ब्लैकमेल की बात कही गई है.


