गांजा तस्करी करते दो अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार, 10 किलो नश... - CG Sandesh

गांजा तस्करी करते दो अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार, 10 किलो नशीला पदार्थ बरामद

जगदलपुर। जिले के सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दस किलो गांजा बरामद किया है।

सिटी कोतवाली थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति लालबाग आमागुड़ा चौक के पास अपने अधिपत्य में एक नीला रंग पिट्ठू एवं लाल रंग के पिट्ठू बैग में अवैध रूप से मादक पदार्थ रखकर कहीं जा रहे है। सूचना पर पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर संदेह के आधार पर दो व्यक्तियों को पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम आकाश सैन 26 वर्ष और नितिन रावत 27 वर्ष निवासी मध्यप्रदेश का होना बताये।


आरोपियों की बैग की तलाशी लेने पर पिट्ठू बैग में 10 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। वहीं पुलिस आरोपियों के पास से एक मोबाइल और नकदी 450 रूपए जब्त किया है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें