चाकू की नोंक पर युवती से गैंगरेप - CG Sandesh

चाकू की नोंक पर युवती से गैंगरेप

तमिलनाडु। कांचीपुरम जिले में 20 साल की एक युवती के साथ चाकू की नोंक पर गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवती के प्रेमिका के सामने घिनौनी वारदात को अंजान दिया है। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय युवती अपने प्रेमी के साथ गुरूवार को बाहर गई थी। कांचीपुरम जिले के एक दूरदराज के इलाके में नकाब पहने शराब के नशे में धुत दो युवकों ने कपल को देखते ही सबसे पहले उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने युवती के साथ उसके प्रेमी के सामने चाकू की नोंक पर कथित रूप से गैंगरेप किया।


चार अन्य पुरुष बाद में दो नकाबपोश पुरुषों में शामिल हो गए और महिला के साथ रेप किया। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि छठे की तलाश की जा रही है जो फरार है। आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें