बसना : घर के बगल से टाटा सूमो हुई चोरी. - CG Sandesh

बसना : घर के बगल से टाटा सूमो हुई चोरी.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम तोषगांव से एक चारपहिया वाहन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गयी है.

प्रार्थी रूपेश कुमार नाग ने पुलिस को बताया कि 3 जनवरी को रात्रि करीब 10.00  बजे टाटा सूमो वाहन को घर के बाजु में लाधी तालब किनारे रखा था, जहाँ वह 4 जनवरी को सुबह 5:00 बजे उठकर देखा तो उसका टाटा सूमो वाहन वहां पर नहीं था जिसका आस पास पता तलाश करने पर कुछ पता नहीं चला.

टाटा सुमो क्रं0 CG 04 HB 5993 पुरानी इस्तेमाली करीब 1,00,000 रूपये कि बताई गई है जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPCIPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें