आधार सीडिंग के बाद होगा किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त का भुगतान
धमतरी : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत पंजीकृत किसानों के बैंक खाते में आधार लिंक/सीड/डीबीटी इनेबल नहीं होने के कारण आगामी 13वीं किश्त प्राप्त नहीं हो रही है। प्रभारी कलेक्टर प्रियंका महोबिया ने बताया कि योजनान्तर्गत जिले में 11 हजार 723 पंजीकृत किसानों के बैंक खाता में आधार लिंक/सीड/डीबीटी एनेबल लंबित है। उन्होंने बताया कि चूंकि योजना के तहत आधार आधारित भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जा रहा है।
उक्त हितग्राहियों का आधार सीडिंग नहीं होने के कारण योजान्तर्गत आगामी किश्त की राशि का भुगतान होना संभव नहीं है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे उक्त लंबित हितग्राहियों के बैंक खाते को आधार से जोड़ने आधार लिंक/सीड/डीबीटी इनेबल की कार्रवाई करें, ताकि योजनान्तर्गत पात्र हितग्राही लाभान्वित हो सकें।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें