CRIME NEWS : गांजा की तस्करी करते आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे - CG Sandesh

CRIME NEWS : गांजा की तस्करी करते आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

जगदलपुर। जिले के उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा, अतरिक्त पुलिस निवेदिता पाल के दिशा निर्देश एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के मार्गदर्शन में थाना नगरनार सीमा से लगे, उड़ीसा प्रांत से होने वाले अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन को रोकने तथा प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में थाना नगरनार से कार्यवाही हेतु एक टीम गठित किया गया।



पतासाजी के दौरान टीम को से मुखबिर सूचना मिला कि उड़ीसा से जगदलपुर की ओर आ रही यात्री बस में दो संदिग्ध व्यक्ति सवार है। जो अपने पास रखे बैग में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर उड़ीसा प्रांत से जगदलपुर की ओर यात्री बस में आ रहे हैं। सूचना के बाद तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल घेराबंदी करने धार पकड़ कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुआ। जिस पर तत्काल टीम द्वारा ग्राम धनपूंजी फॉरेस्ट नाका के पास यात्री बस को रोककर बस को चेक किया गया।

जिसमें मुखबीर के बताये हुलिया के अनुसार एक महिला सहित दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर दोनों प्रारंभिक तौर पर पुलिस को गुमराह करते रहे। उसके बाद बारीकी से पूछताछ करने पर दो दोनों संदिग्ध ने अपना नाम गुलाबचंद तथा विमला निवासी हिसार हरियाणा का होना बताये। जिनके पास रखे बैग को चेक करने पर दोनों के कब्जे से अलग-अलग बैग से कुल 20.5 किलो मादक पदार्थ गांजा प्राप्त हुआ। जिसकी कीमत ₹2,00000 रूपये बतायी जा रही है। पुछ्ताछ् करने पर उक्त गांजा को हरियाणा ले जाना बताया। आरोपियों के विरुद्ध थाना नगरनार में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें