श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस जुनवानी भिलाई द्वारा "राष्ट्र... - CG Sandesh

श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस जुनवानी भिलाई द्वारा "राष्ट्रीय युवा सप्ताह" के अवसर पर किया गया कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस जुनवानी भिलाई द्वारा 7 जनवरी से 12 जनवरी तक "राष्ट्रीय युवा सप्ताह" के अवसर पर छ: दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस साप्ताहिक कार्यक्रम के दौरान रासेयो इकाई द्वारा निबंध प्रतियोगिता,भाषण प्रतियोगिता, खेलकूद तथा युवा संवाद जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

युवा दिवस के इस साप्ताहिक कार्यक्रम का शुभारंभ रासेयो इकाई द्वारा 7 जनवरी को युवाओं के महत्ता को अंगीकृत करते हुए निबंध एवं सुविचार लेखन जैसे विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ किया गया। इस साप्ताहिक कार्यक्रम के दौरान भाषण,पोस्टर एवं क्रीड़ा जैसे विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई,योगाभ्यास के माध्यम से योग की महत्ता एवं युवाओं की कार्यशीलता को आकार दिया गया।

इसके साथ ही साइबर सुरक्षा के विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। "विकसित युवा विकसित भारत" के थीम के अंतर्गत युवा संवाद का आयोजन भी किया गया, युवा संवाद में मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के निदेशक डॉ पी. बी. देशमुख, रासेयो सीएसवीटीयू के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. डी. एस. रघुवंशी, एमबीए विभाग के प्रमुख डॉ. सौरेन सरकार, एवं संस्था के प्राध्यापक उपस्थित हुए। युवा संवाद के इस कार्यक्रम में डॉ. पी. बी. देशमुख ने स्वामी विवेकानंद जी के दिए गए सुविचार "उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए" का अर्थ समझाते हुए इसे अपने जीवन में अपनाने के लिए स्वंयसेवकों को प्रेरित किया।

यह कार्यक्रम संस्था के निदेशक डॉ. पी. बी. देशमुख, गंगाजली एजूकेशन सोसाइटी की अध्यक्ष जया मिश्रा, संस्था के अध्यक्ष आई.पी.मिश्रा, डॉ.डी.एस.रघुवंशी, एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ अचला जैन के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें