बीजापुर से नक्सलियों के छह सहयोगी गिरफ्तार, हथियार और विस्फो... - CG Sandesh

बीजापुर से नक्सलियों के छह सहयोगी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद

बीजापुर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना की सीमा के नज़दीक बीजापुर ( bijapur)जिले के दाडेल और मेटागुडेम के जंगल मे नक्सलियों के खिलाफ तेलंगाना की ग्रेहाउंड्स, सीआरपीएफ एवं कोबरा फोर्स( korba force) ने ज्वाइंट ऑपरेशन किया। इसी बीच अब नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग कार्रवाई कर नक्सलियों के छह सहयोगियों को गिरफ्तार किया तथा उनके पास से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की।



अधिकारियों ने बताया कि पुलिस टीम ने भैढ़ और बासागुड़ा थाना क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाई कर संतोष गुप्ता, प्रिंस शर्मा, विजय साहू, शेख फरीद मस्ताव वली शेख मोमिन और मद्दी सत्यानारायण रेड्डी को गिरफ्तार (arrest) किया । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार संतोष, प्रिंस और विजय बस्तर क्षेत्र के, शेख फरीद और शेख मोमिन आंध्र प्रदेश तथा मद्दी तेलंगाना के निवासी है

इलेक्ट्रिक वायर, फ्यूज वायर समेत अन्य सामग्री बरामद

इस मामले में विजय साहू को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि जब तीनों से पूछताछ की गई तब उन्होंने बताया कि उन्हें वह हथियार माओवादी हुंगो मडकामी ऊर्फ हुंगा को देना था। अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में बासागुड़ा थाना और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने कार्रवाई कर पोलमपल्ली डोगल चिंतावागु नाला के पास तीन लोगों शेख फरीद, शेख मोमिन और मद्दी को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने तीनों के पास से डेटोनेटर, जिलेटीन, सेफ्टी फ्यूज, इलेक्ट्रिक वायर, फ्यूज वायर समेत अन्य सामग्री बरामद की गई।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें