प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक , रोड शो के दौरान ... - CG Sandesh

प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक , रोड शो के दौरान हुआ कुछ ऐसा

कर्नाटक : कर्नाटक के हुबली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक हुई है. रोड शो के दौरान बैरिकेड्स पार करते हुए एक युवक प्रधानमंत्री मोदी के पास पहुंचा. हालांकि यह युवक पीएम मोदी को माला पहनाने पहुंचा था, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर हटा लिया.


पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक

हुबली में रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक की एक बड़ी घटना भी सामने आई. रोड शो के दौरान एक शख्स अचानक उनकी गाड़ी के पास पहुंच गया और उन्हें माला पहनाने की कोशिश की.

हालांकि सावधानी बरतते हुए पीएम की सुरक्षा में तैनात जवानों ने उन्हें किनारे तक खींच लिया. इस मुद्दे पर हुबली के पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा में किसी तरह की चूक से इनकार किया है. उनका कहना है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें