अवैध रूप से गांजा परिवहन करते आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे - CG Sandesh

अवैध रूप से गांजा परिवहन करते आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट

अवैध रूप से गांजा परिवहन करते एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे।

आरोपी के कब्जे से करीब 10 किलोग्राम गांजा कीमती 70,000/- रूपये जप्त किया गया

नाम आरोपी :- नौशाद अंसारी पिता हातम अंसारी उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम सिंघौली अहीर, थाना सिंघौली अहीर, जिला बागपत (उत्तर प्रदेश)

जगदलपुर / उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में उडीसा राज्य छ0ग0 होते हुये उत्तर प्रदेश की ओर परिवहन कर रहे गांजा तस्कर पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना बोधघाट को सूचना प्राप्त हुआ था कि एक व्यक्ति रेल मार्ग के माध्यम से उडिसा से जगदलपुर रेल्वे स्टेशन की ओर आ रहा है।

सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट निरी. दिलबाग सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रेल्वे स्टेशन जगदलपुर की ओर रवाना किया गया था।



उक्त टीम के द्वारा रेल्वे स्टेशन जगदलपुर मेन गेट के पास एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे पूछताछ पर उसने अपना नाम नौशाद अंसारी पिता हातम अंसारी उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम सिंघौली अहीर, थाना सिंघौली अहीर, जिला बागपत (उत्तर प्रदेश) बताया जिसके कब्जे के एक काले रंग के बड़े पिठ्ठू बैग में भरा मादक पदार्थ गांजा वजनी 10.00 किलोग्राम जिसकी अनुमानित कीमत 70,000/- रूपये गांजा परिवहन करने एवं अपने पास रखने के संबंध में पूछताछ करने पर कोई वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

मामले में नौसाद अंसारी का कृत्य एन0डी0पी0एस0 एक्ट की परिधि में आने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 20 (ख) (ii)(ग) एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत थाना बोधघाट में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी नौसाद अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय भेजा जा रहा है।

 

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी :-

निरी0 - दिलबाग सिंग थाना प्रभारी बोधघाट

उप निरी0 (रेल्वे)- उज्जवल कुमार

सउनि - धीरेन्द्र ठाकुर

प्र0आर0 - राजेश सिंह  

आर0 -  विजय तिर्की, गायत्री प्रसाद तारम, अजीत सरकार एवं आरपीएफ आरक्षक किरण पण्डा



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें