ACCIDENT : कार और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत,एक की मौत - CG Sandesh

ACCIDENT : कार और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत,एक की मौत

कोरिया। जिले के बैकुंठपुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत नगर में सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई है। वहीं कार में पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को कार से निकाल कर बैकुंठपुर जिला अस्पताल की मरचुरी भिजवाया और महिला को इलाज के लिए नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज जारी है।


जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर 12.30 की है। उमझर स्कूल के पास कार और ट्रक का ट्रक की भिड़ंत हो गई। जिसमें कार चालक की मौत हो गई। वहीं दुर्घटना होने के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार का एक हिस्सा पूरी तरह से चिपक गया उसका एक टायर कार से टूट कर काफी दूर जा गिरा। बताया जा रहा है कि कार उदयपुर से बरबसपुर जा रही थी जबकि ट्रक बैकुण्ठपुर की ओर जा रहा है पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें