खाना बनाते समय ब्लास्ट हुआ सिलेंडर, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
हरियाणा। पानीपत जिले के तहसील कैंप क्षेत्र में सिलेंडर फटने से छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। सुबह खाना बनाते वक्त सिलेंडर में आग लग गई। जिससे यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पानीपत के तहसील कैंप क्षेत्र में सिलेंडर विस्फोट की घटना सुबह में खाना बनाते समय सिलेंडर में अचानक आग लगने की वजह से हुई। कमरे के अंदर बंद लोगों को दरवाजा खोलने तक का भी मौका नहीं मिला। कमरे का दरवाजा न खुलने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें