CG News : गैस भरवाने जा रहे युवक की ट्रक के चपेट में आने से ... - CG Sandesh

CG News : गैस भरवाने जा रहे युवक की ट्रक के चपेट में आने से मौत

बलौदाजाबार-भाटापारा जिले के पलारी थाना क्षेत्र से सड़क हादसे की खबर सामने आयी है. मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को पलारी थाने से 6 किलोमीटर दूर अमेरा मोड़ पर ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मार दी. जिससे बाइक चालक संतु राम (50 वर्ष) की मौत हो गयी.

मिली जानकारी अनुसार, मृतक संतु राम ग्राम डाबाडीह का निवासी था, जो घरेलू गैस सिलेंडर भरवाने के लिए बाइक से पलारी जा रहा था, जिसे सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी. गंभीर रूप से घायल संतु ने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया था.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें