पत्नी की हत्या के बाद शव को कमरे में बंद कर फरार हुआ पति, बद... - CG Sandesh

पत्नी की हत्या के बाद शव को कमरे में बंद कर फरार हुआ पति, बदबू आने पर पहुंची पुलिस

उत्तर प्रदेश। नोएडा में पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने शव को कमरे में ही बंद करके बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। 6 दिन बाद कमरे से बदबू आने पर पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ताला तोड़कर अंदर गई तो कमरे में महिला का सड़ा हुआ शव मिला। सिर, चेहरे और गले पर चोट के निशान थे।


मामला सेक्टर-58 का है। मूलरूप से आजमगढ़ का रहने वाला सूरज कुमार एक साल से बिशनपुरा गांव में किराए के मकान में रह रहा था। उसके साथ पत्नी अंजलि भी रहती थी। दोनों की शादी को चार साल हो गए हैं। उसकी एक बच्ची भी है, जो नानी के घर पर रहती है। सूरज फर्नीचर बनाने वाली कंपनी में काम करता था।

पति को शक था कि जब वह नौकरी पर चला जाता है तो पत्नी फोन पर किसी से बात करती है। एक महीने पहले उसकी नौकरी छूट गई। तभी उसे पता चला कि पत्नी अंजलि कई लोगों से फोन पर बातचीत करती है। इसको लेकर सूरज काफी नाराज हुआ। पुलिस ने कहा कि प्राथमिक जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जिस दिन मर्डर हुआ, उस दिन भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का पति फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें