पत्नी की मौत के बाद अवसाद में था पति, जहर खाकर कर ली आत्महत्... - CG Sandesh

पत्नी की मौत के बाद अवसाद में था पति, जहर खाकर कर ली आत्महत्या

कोरबा। जिले के करतला में एक शख्स ने जहर खाकर आत्महत्या कर जहर खाने के बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामला करतला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, करतला का रहने वाला बृजलाल (52 वर्ष) वो खेती कर अपना जीवनयापन करता था और उसके कोई बच्चे नहीं थे। उसकी पत्नी ती मौत बीमारी के चलते कुछ साल पहले हो गई थी। पत्नी के जाने के बाद से वो अकेलेपन का शिकार हो गया। धीरे-धीरे उसे शराब की लत लग गई। मंगलवार को उसने शराब के नशे में कीटनाशक का सेवन कर लिया। अपने भतीजे संतराम की बाड़ी में वो बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था।

जब परिजनों की नजर बाड़ी में पड़े बृजलाल पर गई, तो वे तुरंत उसे लेकर करतला उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें