पेड़ पर लटका मिला रेप के आरोपी का शव - CG Sandesh

पेड़ पर लटका मिला रेप के आरोपी का शव

उत्तर प्रदेश। बरेली जिले में एक रेप के आरोपी का शव पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें रेप का आरोपी रहम की भीख मांगता हुआ दिखाई दे रहा था। मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव को पेड़ से लटकाए जाने का मामला दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम फरीदपुर के एक गांव की रहने वाली किशोरी घर से कुछ दूर गई थी। जहां पहले से घात लगाए सुनील कुमार ने उसे दबोच लिया था और उसके साथ रेप की कोशिश की थी। नाबालिग का मुंह दबाकर उसे जमीन पर गिरा दिया था और उसके कपड़े फाड़ दिए थे। किशोरी ने किसी तरह से खुद को बचाया और आरोपी के चुंगल से छूटकर घर पहुंची। फिर परिजनों को आपबीती बताई।


इसके बाद आरोपी ने किशोरी के परिजनों को धमकी देते हुए कुछ जाति सूचक शब्द कहे। इसके बाद पीड़ित परिवार ने आरोपी सुनील के खिलाफ रेप की कोशिश व दलित उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। इसके अगले दिन सोमवार को आरोपी सुनील का रहम की भीख मांगने वाला वीडियो वायल हुआ और शव भी संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला। मृतक के परिजनों का कहना है कि उनके बेटे की हत्या कर उसके शव को पेड़ से लटकाया गया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें