खाई में गिरे सेना के तीन जवान शहीद , बर्फीले इलाके में गश्त ... - CG Sandesh

खाई में गिरे सेना के तीन जवान शहीद , बर्फीले इलाके में गश्त के दौरान बड़ा हादसा

जम्मू-कश्मीर। कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक गश्त के दौरान सेना के तीन जवान गहरी खाई में गिर गए। दर्दनाक हादसे में तीनों जवान शहीद गए। तीनों जवानों के पार्थिव शरीरों को खाई से निकाल लिया गया है।



शहीद होने वाले तीनों जवानों में 01 जेसीओ (जूनियर कमीशंड ऑफिसर) और 02 ओआर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि जिस इलाके में ये जवान खाई में गिरे, वो बर्फीला इलाका है।

चिनार कॉर्प्स, भारतीय सेना ने बयान जारी कर बताया कि एक रेगुलर ऑपरेशन टास्क के दौरान 1 जेसीओ (जूनियर कमीशंड ऑफिसर) और 2 ओआर (अन्य रैंक) का एक दल ट्रैक पर बर्फ गिरने के बाद गहरी खाई में फिसल गया। तीनों जवानों के पार्थिव शरीर को निकाल लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें