पिता-बेटी की गोली मारकर हत्या, महिला की बची जान - CG Sandesh

पिता-बेटी की गोली मारकर हत्या, महिला की बची जान

हरियाणा। रोहतक शहर से सटे बोहर गांव में बुधवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने एक परिवार पर हमला कर पिता और बेटी की जान ले ली। आरोपियों ने दोनों को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय सुरेंद्र परिवार सहित रह रहा था। साथ ही खेतीबाड़ी का कार्य करता था। बताया जा रहा है कि सुबह छह बजे वह उठकर भैंस को चारा डाल रहा था। जबकि उसकी 13 साल की बेटी निकिता कमरे के अंदर बेड पर सो रही थी। इसी बीच किसी ने उसे घर के अंदर घुसकर तीन गोली मार दी। जिसे पिता और बेटी निकिता की मौत हो गई। बुजुर्ग महिला बाल-बाल बच गई।


गोलियों का शोर सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे। हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। सूचना पाकर अर्बन एस्टेट थाने से पुलिस व एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। पुलिस पारिवारिक विवाद के साथ-साथ पुरानी रंजिश से जोड़कर वारदात की जांच पड़ताल कर रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें