जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत - CG Sandesh

जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत

जशपुर। जिले में जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई है। वन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के बागबहार थाना क्षेत्र के रेडे गांव के जंगल में जंगली हाथी के हमले में बुधनाथ पैंकरा (32) की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि वन विभाग को जानकारी मिली है कि बागबहार थाना क्षेत्र के सराईटोला गांव निवासी बुधनाथ पैंकरा रविवार को अपने रिश्तेदार के घर करीब के गांव हर्राबाहर गया था। वापसी के दौरान रात करीब नौ बजे वह रेडे गांव के जंगल में था तब एक हाथी ने उस पर हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई।



अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मृत ग्रामीण के परिजनों को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी गई है। शेष 5.75 लाख रुपए औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दिए जाएंगे।

जशपुर जिले के पत्थलगांव वन परिक्षेत्र के कोतबा, चिकनिपानी, सरइटोला में हाथियों का दल पिछले कई दिनों से विचरण कर रहा है। हाथियों ने गांव में फसलों और घरों को नुकसान पहुंचाया है। राज्य के उत्तरी क्षेत्र के जिलों सरगुजा, रायगढ़, कोरबा, सूरजपुर, जशपुर और बलरामपुर में पिछले एक दशक से मानव-हाथी संघर्ष जारी है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, पिछले तीन वर्ष में राज्य में हाथियों के हमले में 220 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें