दो गुटों के बीच संघर्ष में दो लोगों की मौत, 18 गिरफ्तार, तीन... - CG Sandesh

दो गुटों के बीच संघर्ष में दो लोगों की मौत, 18 गिरफ्तार, तीन नाबालिग भी पकड़े गए

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में दो लोगों की हत्या के आरोप में पुलिस ने 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा तीन नाबालिगों को पकड़ा है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि इस महीने की आठ तारीख को पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत हथखोज गांव में दो गुटों के बीच संघर्ष में दो लोगों सूरज चौधरी और मनोज चौधरी की हत्या के आरोप में पुलिस ने दोनों गुटों के 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में तीन नाबालिगों को भी पकड़ा गया है।



पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि लोहा चोरी करने वाले दो गुट रविवार रात करीब 11.30 बजे हथखोज गांव में आपस में भिड़ गए तथा तलवार, लाठी, कुल्हाड़ी, फावड़ा और अन्य हथियारों से एक दूसरे पर हमला कर दिया। इस घटना में सूरज और मनोज चौधरी की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि जब पुलिस को घटना की जानकारी मिली तब घटना की छानबीन शुरू की गई। वहीं घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रात में कुछ लोग एक—दूसरे पर हमला कर रहे हैं और हमले के दौरान दो लोगों को गंभीर चोट लगी है और वह वहीं गिर जाते हैं, इसके बाद हमलावर उन्हें मारते रहते हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच के दौरान जानकारी मिली है कि चोरी आदि के अवैध धंधे में आपसी रंजिश और वर्चस्व हासिल करने के लिए दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर हमला किया था। उन्होंने बताया कि पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें