रक्तदान सेवा समिति को को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी.
रक्तदान सेवा समिति के अध्यक्ष मुस्तफिज़ आलम ने बीते मंगलवार की रात को सोशल मिडिया फेसबुक के माध्यम से सरायपाली के पार्षद हरदीप सिंह रैना एवं नीतेश सांदल के ख़िलाफ फेसबुक एवं व्हाट्सएप्प से ग्रूप में झूठे एवं निराधार आरोप, उलजुलूल पोस्ट करने का आरोप लगाया है
मुस्तफिज़ आलम द्वारा लिखे गए पोस्ट में कहा गया है कि
नगर - क्षेत्र में वर्षों से लगे रक्तदान सेवा समिति की सफलता एवं विस्तार से कुछ असामाजिक तत्व सदमें में हैं, नगर - क्षेत्र में जरूरत मंदों को निःशुल्क रक्तदाता एवं रक्तदान हेतु जागरूकता का महाअभियान चलाया जा रहा है जिससे हजारों पीड़ित लाभान्वित हुएं हैं, रक्तदान जैसे पुनित कार्य पर व्यक्तिगत विद्वेष के चलते कई निराधार आरोप लगाने वाले हरदीप सिंह रैना एवं नीतेश सांदल के खिलाफ संबंधित थाना में एफआईआर करवाया जायेगा, क्षेत्र के विज्ञात अधिवक्ता श्री देवेन्द्र शर्मा जी के माध्यम से हरदीप रैना एवं नीतेश सांदल व अन्य कुछ लोगों के खिलाफ न्यायालय की शरण में जाकर इनके द्वारा फेसबुक एवं व्हाट्सएप्प से ग्रूप में झूठे एवं निराधार आरोप, उलजुलूल पोस्ट पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जावेगी. "मानव सेवा - माधव सेवा" के सिद्धांत पर कार्यरत रक्तदान सेवा समिति पर फेसबुक एवं व्हाट्सएप्प ग्रुप में किये जा रहे असामाजिक तत्वों के निराधार, अवास्तविक, अप्रस्तुत एवं मिथ्या आरोपों से समिति के समस्त सदस्य आक्रोशित हैं, ऐसे झूठे एवं असामाजिक तत्वों की वजह से नगर - क्षेत्र की शांति भंग होने का अंदेशा है, जो किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जा सकती !
--मुस्तफीज़ आलम, रक्तदान सेवा समिति छ.ग.

जिसके बाद अगले ही पार्षद हरदीप सिंह रैना ने अपने फेसबुक वाल पे पोस्ट किया कि
रक्तदान के नाम पर पैसा उगाही ओर रक्तदाताओं निशुल्क दान किये रक्त से पैसा वसूली का कार्य हो रहा है इस लूट में ब्लड बैंक भी शामिल है जो ब्लड प्लेटलेट्स के नाम पर मरीजों को लूट रहा है । जिनको भी इस विषय मे प्रमाण देखना है मुझसे मिलें।
-- हरदीप सिंह रैना, पार्षद, सरायपाली.
इस पोस्ट को करने के बाद बसना के जाने माने आरटीआई कार्यकर्ता श्री विनोद दस
जी ने कमेन्ट के माध्यम से कहा कि “अगर कोई प्रमाण है तो सार्वजनिक करें. ताकी
सच्चाई पता चलेगा”. इस कमेन्ट पर हरदीप सिंह रैना द्वारा जवाब दिया गया कि “प्रमाण
है मित्र तभी लिखा जा रहा है बहुत गंदा काम हो रहा है”

इसके थोड़ी देर बाद हरदीप सिंह रैना ने एक और पोस्ट लिखा जिसमे यह आरोप लगाया कि
कैसे एक समाज सेविका से उधार पैसे लेने के बाद नकली पुलिस वाला बनकर धमकाते हैं , अश्लील गालियां मेसज करते हैं , समाज सेविका का अश्लील फोटो बनाकर उसके मंगेतर को भेज उसकी शादी तोड़वाने का कु कृत्य करते हैं रक्तदान सेवा के नाम पर खुद को मसीहा कहने वाले लोग
-- हरदीप सिंह रैना, पार्षद, सरायपाली.

इस पुरे आरोप को लेकर मुस्तफिज़ आलम का कहना है कि
मानव सेवा - माधव सेवा" के सिद्धांत पर कार्यरत रक्तदान सेवा समिति पर फेसबुक एवं व्हाट्सएप्प ग्रुप में किये जा रहे असामाजिक तत्वों के निराधार, अवास्तविक, अप्रस्तुत एवं मिथ्या आरोपों से समिति के समस्त सदस्य आक्रोशित हैं, ऐसे झूठे एवं असामाजिक तत्वों की वजह से नगर - क्षेत्र की शांति भंग होने का अंदेशा है, जो किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जा सकती.
--मुस्तफीज़ आलम, रक्तदान सेवा समिति छ.ग.