चलती ट्रैन से कैदी फरार, हेड कॉन्स्टेबल सहित दो पुलिसकर्मी निलंबित
बिलासपुर। हाल ही में पुलिस की एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया था। जहां पुलिस को चकमा देकर कैदी चलती ट्रेन से फरार हो गया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए एसपी ने लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। निलंबित जवानों में प्रधान आरक्षक देवचारण मरावी और आरक्षक विकास कुर्रे शामिल है।
बता दें कि 4 जनवरी को दुर्ग से आजीवन कारावास के कैदी सुनील उर्फ बलिकरन साहू को पेशी के बाद बिलासपुर लाया जा रहा था। इस दौरान कैदी ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को चकमा देकर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। इस मामले में एसएसपी ने संज्ञान लेते हुए दोनों जवानों को सस्पेंड कर दिया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें