बसना : सरपंच ने सचिव पर लगाया गबन का आरोप - CG Sandesh

बसना : सरपंच ने सचिव पर लगाया गबन का आरोप

जमड़ी पंचायत के सरपंच ने पंचायत सचिव पर ढाई लाख रुपये गबन का आरोप लगाया है. सचिव का नाम हेमंत पटेल बताया जा रहा है. सचिव हेमंत पटेल दो पंचायत पर सचिव के रूप में पदस्थ थे. जिनमे बसना विकासखंड के ग्राम पंचायत कुड़ेकेल और बरपेलाडीह शामिल है.  

ग्राम पंचायत बरपेलाडीह के आश्रित ग्राम खोरापाली के ग्रामीणों ने भी इस सचिव पर गबन का आरोप लगाया जा रहा है. खोरापाली के ग्रामीणों की शिकायत है कि सचिव की वजह से उन्हें पेंशन राशि का भुकतान नहीं हो पा रहा है.  

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुशार सचिव द्वारा फर्जी तरीके से पंचायत के पैसे निकाल लिए गए है. जिसके चलते ग्रामीणों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बताया जा रहा है कि कार्यभार छोड़ने के बाद भी पंचायत का चेक बुक उन्ही के पास है. बताया गया कि सचिव द्वारा शौचालय का पैसा गबन किया गया है.

आज जब जमड़ी के सरपंच से बात हुई तो उन्होंने कहा कि सचिव द्वारा कल तक पैसा जमा करने का आश्वाशन मिला है. इस संबंध में सचिव से भी संपर्क करने की कोशिश की गयी मगर उनका फ़ोन बंद आया.

इस संबंध में मेरे पास कोई लिखित शिकायत नहीं है. लिखित शिकायत पर मेरे द्वारा कार्यवाही की जाती. यदि ग्रामीणों को 4 माह से परेशानी हो रही है तो ग्रामीणों को इसकी शिकायत करनी चाहिए. सचिव द्वारा अपने कार्यकाल का लेखा जोखा समाप्त कर उसे दर्शाया नहीं गया है. जिसके लिए उसे नोटिस जारी कर दिया गया है.

--आर. के. वर्मा. जनपद सी.ई.ओ., बसना.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें